[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका के मंदिरों में आज विशेष पूजा, संध्या महाआरती में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

बांका के मंदिरों में आज विशेष पूजा, संध्या महाआरती में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

0
बांका के मंदिरों में आज विशेष पूजा, संध्या महाआरती में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :

शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी. भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन होगा. वहीं विजयनगर स्थित शनि मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय विशेष आरती की तैयारी की गयी है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार और शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. ऐसे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ने की संभावना है. मंदिर समितियों की ओर से पूजा और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है.

विजयनगर शनि मंदिर में सुबह 5 बजे खुलेंगे पट, शाम में होगी भव्य महाआरत

विजयनगर स्थित शनि मंदिर का पट रविवार सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम में संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा. मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है.

माना जा रहा है कि शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. शनि मंदिर में हर रविवार को दूर-दूर से भक्त पूजा करने पहुंचते हैं. श्रद्धालु तेल. काला तिल और फूल अर्पित कर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.

पंचामृत स्नान से लेकर शृंगार पूजा तक रहेगा धार्मिक आयोजन

मंदार मधुसूदन मंदिर में भी रविवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे. सुबह 7:30 बजे पूजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत स्नान कराया जाएगा. इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी.

दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा. वहीं दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया जाएगा. शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन होगा. मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहेगा.

सुबह से मंदिरों में जुटेंगे श्रद्धालु

शहर के अन्य मंदिरों के पट भी सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. धार्मिक आयोजनों को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखा जा रहा है. रविवार होने के कारण मंदिरों में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है.मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. माना जा रहा है कि सुबह और शाम के समय मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel