[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका इकलौते पुत्र ने कर दी मां की गला दबा कर हत्या

इकलौते पुत्र ने कर दी मां की गला दबा कर हत्या

0
इकलौते पुत्र ने कर दी मां की गला दबा कर हत्या

बाराहाट(बांका) : मदर्स-डे के एक दिन पूर्व इकलौते पुत्र ने अपनी मां की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के बेलुटीकर गांव की है. 22 वर्षीय बजरंगी कुमार ने अपनी विधवा मां 60 वर्षीय पारो देवी पति स्व अर्जुन कुंवर की शनिवार की सुबह हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बजरंगी का पास के ही एक गांव निवासी रिश्ते में उसके फुफेरे भाई की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह शादी करना चाह रहा था और उनकी मां इसका विरोध कर रही थी. पुत्र को मां का यह विरोध नागवार गुजर रहा था. उसने मां को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी.

इस बात का खुलासा गिरफ्तार पुत्र ने खुद पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार करते हुए किया. सुबह सवेरे जब ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली तो कई ग्रामीण उसके घर पहुंच गये. इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. पुलिस ने बेटे से पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में आरोपित बेटे ने अपनी प्रेम कथा पुलिस को सुनायी और मां की हत्या करने की बात कबूल की.

इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया.भतीजे ने करायी प्राथमिकी दर्जघटना के बाद मृतका के रिश्ते में भतीजे मनोज कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने पुत्र द्वारा मां की हत्या कर देने की बात कही है. घटना के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि बजरंगी के प्रेम प्रसंग में उनकी मां आड़े आ रही थी, इस कारण उसने मां की हत्या कर दी. कहते हैं थानाध्यक्षथानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि महिला की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित पुत्र बजरंगी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel