[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बेची गयी नाबालिग लड़की को वापस नहीं लाने पर आरोपी के परिजनों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार

बेची गयी नाबालिग लड़की को वापस नहीं लाने पर आरोपी के परिजनों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार

0
बेची गयी नाबालिग लड़की को वापस नहीं लाने पर आरोपी के परिजनों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार

प्रतिनिधि शंभुगंज

थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिया गांव से एक नाबालिग लड़की को उसके ही सौतेली बहन के द्वारा परिजनों के मिली भगत से यूपी में सौदेबाजी कर ढाई लाख रुपए में बेच लिया गया है. मामले में भले ही पुलिस अभी जांच पड़ताल ही कर रही हो, लेकिन ग्रामीणों ने गांव में ही एकजुट होकर बैठक करते हुए इस मामले में एक्शन लेना शुरू कर दिया है. आरोपी के दो भाई को ग्रामीणों ने बैठक में बुलाकर स्पष्ट फरमान जारी करते हुए चेतावनी दिया कि अगर सप्ताह दिन के अंदर यूपी में सौदेबाजी कर बेची गयी नाबालिग लड़की को वापस गांव नहीं लाया जाता है तो आरोपी के दोनों भाई का सामाजिक बहिष्कार करते हुए गांव में हुक्का पानी बंद कर दिया जायेगा. समाज के फैसले व ग्रामीणों के सख्त रूख को देखते हुए आरोपी के भाई ने गांव के लोगों को एक सप्ताह के अंदर यूपी में बेची गयी सौतेली बहन को वापस लाने का आश्वासन दिया है. ग्रामीण पिंटू राणा, योगेंद्र मंडल, विकास मंडल, रंजीत मंडल, राजेंद्र पंजियारा, टुन्नी मंडल, किरण मंडल आदि ने स्पष्ट कहा कि अगर सौदेबाजी कर बेची गये नाबालिग लड़की को गांव नहीं लाया जाता है तो आरोपी के साथ-साथ उसके परिजनों का गांव में सामाजिक बहिष्कार कर दिया जायेगा. विदित हो कि जोगिया गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके ही सौतेली बहन ने अपने पति के सहयोग से रातों-रात घर से गायब कर यूपी ले जाकर सौदेबाजी करते हुए बिक्री कर दिया है.

केस स्टडी 1

तीन माह पूर्व करसंडी गांव में भी एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को बाहर ले जाकर सौदेबाजी करते हुए बिक्री कर दिया था. जिसकी जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद आरोपी को गांव में ही बंधक बनाकर जमकर मारपीट किया था. जिसके बाद बेची गयी नाबालिग लड़की को वापस गांव लाया गया था.

केस स्टडी 2

थाना क्षेत्र के भिट्ठी गांव में भी नाबालिग लड़की को उसके ही चाचा ने बिक्री करने के लिये घर से लापता कर दिया था. हालांकि यूपी ले जाने के क्रम में परिजनों ने नाबालिग लड़की और आरोपी को मुंगेर जिले के बरियारपुर स्टेशन पर रंगे हाथ पकड़ लिया था. जिसके बाद गांव वापस लाया गया.

केस स्टडी 3

थाना क्षेत्र के जवाहर नगर गांव से भी पांच वर्ष पूर्व ही घर से शंभुनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने निकली एक युवती रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों के द्वारा युवती को बिक्री करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन आज तक युवती का कोई पता नहीं चल सका है. जबकि परिजन आज भी उसके वापस घर आने का इंतजार कर रहे हैं.

कहते हैं थानाध्यक्ष

अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि जोगिया गांव से नाबालिग लड़की को उसके ही सौतेली बहन के द्वारा गायब कर यूपी ले जाकर बिक्री करने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा की गयी थी. नाबालिग लड़की को लाने के लिए उसके ही सौतेले दो भाई यूपी निकल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel