[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका सामान्य बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सामान्य बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

0
सामान्य बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बौंसी. नगर पंचायत को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने के लिए सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद कोमल भारती की अध्यक्षता में की गयी. शुक्रवार को आयोजित बैठक में आगामी मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला के मौके पर नगर पंचायत को साफ और सुंदर रखने के साथ-साथ कई अन्य मुद्दे पर चर्चा की गयी. जिनमें मुख्य रूप से नगर क्षेत्र के चिन्हित जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही गयी. मालूम हो कि आभूषण विक्रेता नवीन भुवानियां के हत्याकांड के बाद नगर पंचायत के चिह्नित जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही गयी थी, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के जन संवाद कार्यक्रम में व्यवसायिक कल्याण समिति के अध्यक्ष ने इस मुद्दे को पुनः उठाया था. बैठक में नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने, शहर को गंदगी मुक्त करने के लिए सफाई एजेंसी का टेंडर निकालने के अलावे, नली गली योजना, होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के लिए प्रचार प्रसार करने की बात कही गयी. नगर अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही इन सारे कार्य को पूरा कर लिया जायेगा. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी, उप मुख्य पार्षद के अलावा अन्य पार्षद गण भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel