[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका रास्ता बंद किए जाने पर विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित, बीडीओ ने दीवार को हटवाया

रास्ता बंद किए जाने पर विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित, बीडीओ ने दीवार को हटवाया

0
रास्ता बंद किए जाने पर विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित, बीडीओ ने दीवार को हटवाया

धोरैया. प्रखंड के जयपुर पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय जाजू कैथोनी में सोमवार को विद्यालय का रास्ता बंद कर दिए जाने के विरोध में छात्र-छात्रा सहित शिक्षक सड़क पर बैठ कर पठन पाठन करने को विवश हो गये. सोमवार को विद्यालय खुलने के समय एक मात्र रास्ता को दिवार देकर बंद किए जाने से नाराज छात्र सड़क पर बैठ गये. हालांकि इसकी सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे तथा अपनी उपस्थिति में तुरंत दीवार को हटवाया. प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार के संग विद्यालय पहुंचे बीडीओ ने ऐसा कृत्य करने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाई तथा इस संदर्भ में प्रभारी प्रधानाध्यापक को ऐसे तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए निर्देशित किया. बीडीओ ने कहा कि मुख्य गेट को बंद कर शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा. उधर, इसको लेकर स्कूल के प्रधान शिक्षक इरशाद आलम ने बीडीओ सह सीओ को आवेदन देकर रास्ता खोलने के साथ साथ विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीण सहित शिक्षक इकबाल हुसैन, शमशुल हक, शाहनवाज आलम, नवाज आलम आदि ने बताया कि गत जनवरी माह में स्थानीय प्रशासन सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विद्यालय का तीनों रास्ता खोल दिया जाएगा. साथ ही जिनके द्वारा रास्ता नहीं खोला जाएगा उनपर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन तीन माह बाद भी रास्ता नहीं खोला गया और मुख्य रास्ते को भी दीवार देकर बंद कर दिया गया. बताते चलें कि पूर्व में रास्ता बंद होने की सूचना पर अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर मामले के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई थी. इस संदर्भ में बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार ने कहा कि मापी के उपरांत अतिक्रमित सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel