[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका संकल्प सेवा संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

संकल्प सेवा संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

0
संकल्प सेवा संस्था ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति को मिला सम्मान

बौंसी. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संकल्प सेवा संस्था की ओर से एमके पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सराहना और उन्हें प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ संकल्प सेवा संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, एमके पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निजात खान, रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ऋषिकेश सिन्हा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ शाहिद इकबाल तथा नेत्र विशेषज्ञ डॉ लव बघेल सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष आठ मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और उनके योगदान को पहचान दिलाना है. समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं आज अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नयी ऊंचाइयों को छू रही हैं. कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र की उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निशी कला कुमारी को सम्मान मिला. वहीं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाली बौंसी थाना की सब इंस्पेक्टर ऐश्वर्या राय को भी सम्मानित किया गया. व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विनीता डालमिया को सम्मान दिया गया. जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और आजीविका उपलब्ध कराने के लिए ब्रह्मपुर गांव की ज्योति पांडे को भी सम्मानित किया गया.

इसके अलावा सुदूर क्षेत्रों तथा नगर पंचायत क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम योगदान देने वाली आशा कार्यकर्ता कुसुम बाला सिन्हा को सम्मानित किया गया. आंगनबाड़ी के माध्यम से छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने वाली रंभा कुमारी को भी सम्मान मिला. राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि झा को भी अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्था के सदस्य डॉ. ऋषिकेश सिन्हा ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, व्यवसाय और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. कार्यक्रम में धीरज सिंह, ज्योति पाठक, कुसुम बाला सिन्हा सहित कई वक्ताओं ने भी महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया. इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, पार्षद अमीर पाठक, गुलशन सिंह, रानू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel