[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मेला ग्राउंड में सफाई कर्मियों की बैठक, समय पर मजदूरी, बीमा व पीएफ की मांग तेज

मेला ग्राउंड में सफाई कर्मियों की बैठक, समय पर मजदूरी, बीमा व पीएफ की मांग तेज

0
मेला ग्राउंड में सफाई कर्मियों की बैठक, समय पर मजदूरी, बीमा व पीएफ की मांग तेज

बौंसी. संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बौंसी मेला ग्राउंड के प्रांगण में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बांका के तत्वावधान में नगर पंचायत कर्मचारी संघ इंटक बौंसी के बैनर तले सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को मुखर रूप से रखा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईसीसी के पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक, पीएससी पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक, अमिता भूषण, शशि भूषण पंडित, अरुण कुमार बिंद एवं कोऑपरेटिव बैंक भागलपुर-बांका के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता जिला इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने की. बैठक के दौरान सफाई कर्मियों की प्रमुख समस्याओं समय पर मजदूरी भुगतान, दुर्घटना मुआवजा, बीमा एवं चिकित्सा सुविधा, मजदूरी में बढ़ोतरी तथा पीएफ की व्यवस्था पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. कर्मियों ने बताया कि अत्यंत कठिन एवं जोखिम भरी परिस्थितियों में कार्य करने के बावजूद उन्हें समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं. सफाई कर्मियों ने आईसीसी पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी समस्याओं को गंभीरता से रखा. इस पर पर्यवेक्षक पदाधिकारी ने मोबाइल के माध्यम से इंटक के वरीय पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में बांका जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, महामंत्री प्रवीण हरिजन, सचिव दीपक कुमार, झूला देवी, मालती देवी, पूनम देवी, प्रियंका देवी, सितारा देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे. बैठक में संगठन को मजबूत करने और कर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel