[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका लोहागढ़ नदी का सुरक्षा तटबंध काट, बालू तस्करों ने तैयार किया खनन का रास्ता

लोहागढ़ नदी का सुरक्षा तटबंध काट, बालू तस्करों ने तैयार किया खनन का रास्ता

0
लोहागढ़ नदी का सुरक्षा तटबंध काट,  बालू तस्करों ने तैयार किया खनन का रास्ता

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र की लोहागढ़ एवं बदुआ नदी से अवैध बालू खनन और तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है. तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे प्रशासनिक कार्रवाई की परवाह किए बिना सुरक्षा तटबंधों को क्षति पहुंचाकर नए-नए रास्ते बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं. बताया जाता है कि पकरिया पंचायत के विशनपुर गांव के समीप लोहागढ़ नदी के सुरक्षा तटबंध पर लगे हरे-भरे पेड़ों को काटकर बालू ढुलाई के लिए रास्ता तैयार कर लिया गया है. स्थानीय लोगों ने तस्करों की इस गतिविधि से संबंधित कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं. हालांकि, हालांकि इस वायरल फोटो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करती हैं. क्षेत्र के किसानों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है. किसान चंदन चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बालू तस्करों के बढ़ते मनोबल और प्रशासनिक उदासीनता के कारण खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने आशंका जतायी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी संख्या में कृषि भूमि बंजर होने के कगार पर पहुंच सकती है. ग्रामीणों के अनुसार, खेती से जुड़े संकट के कारण क्षेत्र के लोगों का पलायन भी बढ़ रहा है. उनका कहना है कि कुछ तस्करों के निजी स्वार्थ के चलते सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पर खतरा मंडरा रहा है. किसानों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है. इस संबंध में खनन निरीक्षक प्रीति कुमारी ने बताया कि अवैध बालू खनन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. कई बालू लदे वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel