[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका समृद्धि यात्रा : डीएम ने कटोरिया पहुंचकर की तैयारियों की समीक्षा, दिए कई निर्देश

समृद्धि यात्रा : डीएम ने कटोरिया पहुंचकर की तैयारियों की समीक्षा, दिए कई निर्देश

0
समृद्धि यात्रा : डीएम ने कटोरिया पहुंचकर की तैयारियों की समीक्षा, दिए कई निर्देश

डीडीसी, एसडीएम, डीआरडीए डायरेक्टर, सीएस, एसडीपीओ, डीटीओ आदि रहे मौजूद

कटोरिया. आगामी 17 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित समृद्धि यात्रा के तहत कटोरिया में निर्धारित जनसभा व उदघाटन कार्यक्रम की सफलता एवं चुस्त-दुरुस्त तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम नवदीप शुक्ला कटोरिया पहुंचे. यहां उन्होंने निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज, बगल में स्थित जनसभा स्थल, जीविका सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्थल, हेली पैड स्थल, पार्किंग स्थल, नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पुराने रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया. सभी तैयारियों को ससमय अंतिम रूप देने को लेकर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित भी किया. सभी उदघाटन, कार्यक्रम व जनसभा स्थल को बेहतर ढंग से सुसज्जित करने, पहुंच पथ को सुगम बनाने एवं सीएम के काफिले को बेहतर ढंग से गुजारने को लेकर रूट का भी मुआयना किया. सभी तैयारियों को युद्ध-स्तर पर पूरा करने का भी निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व विधि व्यवस्था की मजबूती लेकर भी चर्चा हुई. इस मौके पर डीडीसी उपेंद्र सिंह, एसडीएम राजकुमार, डीआरडीए डायरेक्टर श्रीनिवासन, एसडीपीओ डा रवींद्र मोहन प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार, सिविल सर्जन डा जितेंद्र सिंह, डीपीएम ब्रजेश सिंह, डीटीओ अन्नू कुमारी, कटोरिया बीडीओ देवाशीष कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार, इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार, हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार आदि मौजूद थे.

डीएम ने रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डीएम नवदीप शुक्ला ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान रेफरल अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया. इसी क्रम में उन्होंने आउट डोर, इनडोर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, जेनरल वार्ड, महिला वार्ड व इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली. साथ ही अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं के बारे में मरीजों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की. डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से आउटडोर, इनडोर व इमरजेंसी मरीजों की संख्या की जानकारी ली. साथ ही संस्थागत प्रसव के आंकड़ों से भी अवगत हुए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel