[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका Banka, जाम को लेकर गंगा पार के जिले में जाने वाले भारी वाहनों का रुट डायवर्ट

Banka, जाम को लेकर गंगा पार के जिले में जाने वाले भारी वाहनों का रुट डायवर्ट

0
Banka, जाम को लेकर गंगा पार के जिले में जाने वाले भारी वाहनों का रुट डायवर्ट

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट :

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु एवं बांका के जेठौर पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद जिले के सभी प्रमुख सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया है. जिसको लेकर नो इंट्री टूटने के बाद मुख्यालय में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसे में जिला प्रशासन ने गंगा पार के जिले में जाने वाले सभी भारी वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया है. ताकि छोटी वाहनों के आवागमन सुचारु हो सकें. डावयर्ट रुट पर वाहनों को चलाने के लिए जिला प्रशासन ने कई जरुरी व कड़े निर्देश जारी किए है.बांका-भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद जिले केेे भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग एवं बांका-कटोरिया भाया देवघर होकर चलने वाली सभी वाहने मुंगेर के श्रीकृष्णा सेतु से गुजरने के लिए बांका की सड़कों का इस्तेमाल कर रहे है. जिसके कारण बांका के सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया है. नतीजतन भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग एवं अमरपुर इंगलिशमोड़ मुख्य मार्ग की सभी वाहने मुंगेर जाने के लिए इंगलिशमोड-शंभुगंज मुख्य मार्ग का इस्तेमाल करने लगे है. जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि चांदन नदी में बना जेठौर पुल क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके कारण जिला प्रशासन के आदेश पर अब इस पुल पर से सभी भारी व मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिसके बाद अब सभी मालवाहक वाहने बांका-बेलहर होकर मुंगेर की ओर प्रस्थान करने लगे है. ऐसे में रात 10 बजे के बाद जिला मुख्यालय की सभी मुख्य मार्ग भारी व मालवाहक वाहनों से जाम हो जा रही है. यहा यूं कहा जाय तो मुख्यालय में रात 10 बजे के बाद कोई भी छोटी वाहन का चलना मुश्किल हो जा रहा है.

जेठौर पुल भी क्षतिग्रस्त

विक्रमशिला पुल के बाद जेठौर पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से प्रशासन ने भारी वाहनों के आवाजाही का रुट डायवर्ट कर दिया है. डायवर्ट रुट के अनुसार वाहनों का आवागमन ढाकामोड़ से तेलिया होते हुए शास्त्री चौंक, शिवाजी चौंक, पोस्ट ऑफिस के पीछे, आजाद चौंक, डीएम आवास चौंक, तारा मंदिर, पोखरिया होकर बेलहर या समुखिया मोड़ से इंगलिशमोड़ होते हुए शंभुगंज मार्ग से सुल्तानगंज की ओर प्रस्थान करेंगे. लेकिन इससे बांका शहरी क्षेत्रों में वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है. यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित बनाये रखने के लिए बौंसी, बाराहाट, रजौन व बांका यातायात थाना को निर्देश दिया गया है कि मुंगेर की ओर जाने वाले सभी बड़े एवं भारी वाहनों को वाया रजौन जिला सीमा होते हुए भागलपुर बायपास मार्ग से भेजना सुनिश्चित करें. वहीं यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर पूर्व में जारी आदेश में संशोधन किया गया है. जिसके तहत चांदन पुल से ओढ़नी नदी पुल तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक तक नो-एंट्री रहेगा. नो-एंट्री समाप्ति के बाद बांका शहर में वाहनों का परिचालन चरणबद्ध तरीके से कराया जाना है. जिसमें करीब 25-30 वाहनों को शास्त्री चौंक, शिवाजी चौंक, आजाद चौंक, डीएम आवास चौंक एवं तारा मंदिर होते हुए ओढ़नी नदी पुल तक भेजा जायेगा. जिसके बाद विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को इसी क्रम में चांदन नदी पुल की ओर भेजा जायेगा. इसको लेकर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया है कि विभिन्न स्थलों पर संबंधित साइनेज, फ्लैक्स एवं बैनर लगाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel