[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका गैस की बढ़ती कीमत से बढ़ी इंडक्शन चूल्हे की मांग, विकल्प तलाश रहे ग्रामीण

गैस की बढ़ती कीमत से बढ़ी इंडक्शन चूल्हे की मांग, विकल्प तलाश रहे ग्रामीण

0
गैस की बढ़ती कीमत से बढ़ी इंडक्शन चूल्हे की मांग, विकल्प तलाश रहे ग्रामीण

पंजवारा. रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमत और सीमित आपूर्ति की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. महंगे गैस सिलिंडर और नयी नियमावली के कारण अब कई परिवार रसोई के लिए दूसरे विकल्प तलाशने लगे हैं. ऐसे में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में अचानक तेजी देखी जा रही है. पंजवारा बाजार के इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इन दिनों इंडक्शन चूल्हा खरीदने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है. दुकानदारों के अनुसार, पहले जहां महीने में गिने-चुने इंडक्शन चूल्हे बिकते थे, वहीं अब हर सप्ताह कई पीस की बिक्री हो रही है. लोग गैस के बढ़ते खर्च से बचने के लिए इंडक्शन को विकल्प के रूप में अपना रहे हैं. ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमत अधिक होने और री-बुकिंग की समय सीमा के कारण कई बार रसोई चलाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बिजली रहने पर इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना उन्हें सस्ता और आसान विकल्प लग रहा है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इंडक्शन चूल्हे की मांग में काफी वृद्धि हुई है. खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग इसे ज्यादा खरीद रहे हैं. कुछ लोग गैस के साथ-साथ इंडक्शन चूल्हे को बैकअप के रूप में भी रख रहे हैं. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या अभी भी बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद लोग गैस पर निर्भरता कम करने के लिए नए विकल्प अपनाने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बिजली आपूर्ति बेहतर हो जाए तो इंडक्शन चूल्हा ग्रामीण घरों में गैस का अच्छा विकल्प बन सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel