[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका संघ ने जयंती पर सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के संघर्ष को किया याद

संघ ने जयंती पर सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के संघर्ष को किया याद

0
संघ ने जयंती पर सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के संघर्ष को किया याद

बांका. अमरपुर प्रखंड में बिहार फुले आंबेडकर युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश संयोजक बौद्धिष्ट निराला बौद्ध, सह संयोजक अहमद मोशर्फ, विपिन कुमार दास, अध्यक्ष पूजा कुमारी, रिया कुमारी, कामेश्वर राम, विभाष दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर छात्रा निशी कुमारी ने सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के जीवनी को विद्यालय की सिलेबस में जोड़ने के लिए राज्य सरकार से मांग की. प्रदेश संयोजक निराला ने सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले व फातिमा शेख के जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि वंचित समाज की महिलाओं को स्वाबलंबी होने के लिए व्यवसायिक क्षेत्र मे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है. ताकि परिवार व समाज सुदृढ़ हो सके. समाजसेवी अब्दुल करीम व गुलाम असरफ ने मौके पर सभी वर्गों की महिलाओं को फातिमा शेख व सावित्रीबाई फुले के संघर्षों से प्रेरेणा लेने की बात कही. साथ ही महिलाएं शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गयी. ताकि एक शिक्षित समाज का निर्माण हो सके. मंच ने महान समाजसेवी व शिक्षिका फातिमा शेख की याद में दर्जनों महिलाओं व युवाओं को सम्मानित किया. जिसमें निशि कुमारी, कंचन देवी, संजू देवी, उर्मिला कुमारी, पूनम कुमारी, फूल माला कुमारी, रामसेवक कुमार, वरूण दास, शिला भारती, एतवारी कुमार सुमन, अमन कुमार, गुलाम असरफ, संजीव सुमन आदि शामिल हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव पूजा कुमारी एवं संचालन विपिन कुमार दास ने किया. मौके पर ई. पवन कुमार, ई. अक्षय कुमार नीरज, नीलू भगत, मुमताज, नेहा कुमारी, मंजू देवी, नेहा खातून, सिंटू अम्बेडकर, आशीष रंजन, आनंदी दास, ईश्वर दास, रजनीश रंजन, राजीव रंजन सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel