[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका आरबीडी कॉलेज संग्रामपुर ने अक्षत ट्रेडर्स बेलहर को दो रन से हराया

आरबीडी कॉलेज संग्रामपुर ने अक्षत ट्रेडर्स बेलहर को दो रन से हराया

0
आरबीडी कॉलेज संग्रामपुर ने अक्षत ट्रेडर्स बेलहर को दो रन से हराया

बीसीसी क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट 2025-26 के 11वें सीजन का हुआ प्रारंभ

बेलहर. बीसीसी क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट 2025-26 के 11वें सीजन का प्रारंभ भव्य तरीके से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झामा मैदान परिसर में किया गया. जिसका उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख नीलम देवी, बीडीओ डॉ कुमार सौरव, सीओ शशिकांत शुक्ला, थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, महादेव इनक्लेव के पदाधिकारी पंकज ओम शाश्वत, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ केडी कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद प्रखंड प्रमुख नीलम देवी के द्वारा बल्लेबाजी के लिए बीडीओ कुमार सौरभ ने बॉलिंग कर मैच प्रारंभ करायी. लगातार 11 वर्षों से यह क्रिकेट टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष साल के अंतिम दिन प्रारंभ होकर 26 जनवरी तक चलती है. 26 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाता है. उद्घाटन मैच अक्षत ट्रेडर्स बेलहर एवं आरबीडी कॉलेज संग्रामपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर अक्षत ट्रेडर्स डीलर ने बॉलिंग किया. जिस पर आरबीडी कॉलेज संग्रामपुर ने 20 ओवर में 180 रन बनाये. जिसका पीछा करते हुए अक्षत ट्रेडर्स बेलहर ने 178 रन ही बना पाया. जिसमें आरपीडी कॉलेज संग्रामपुर ने दो रन से उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच आरबी कॉलेज संग्रामपुर के शिवम कुमार को पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के द्वारा दी गयी. इस मौके पर आयोजन कमेटी के संरक्षक उमा दीदी, सामाजिक कार्यकर्ता सियाराम यादव, मनोज सिंह, संतोष भगत के साथ अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, सचिव राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष पंकज भगत, प्रवक्ता रंजीत भारती, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत साह के साथ सभी सदस्य उपस्थित थे. वहीं मैच में एंपायरी कंचन कुमार एवं शिवम कुमार तथा कॉमेंट्री संतोष भगत एवं रवि प्रकाश के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel