[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका विस सचेतक रत्नेश कुमार 13-14 जून को बांका दौरे पर आयेंगे

विस सचेतक रत्नेश कुमार 13-14 जून को बांका दौरे पर आयेंगे

0
विस सचेतक रत्नेश कुमार 13-14 जून को बांका दौरे पर आयेंगे

बौंसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

बिहार विधान सभा के माननीय सचेतक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नेता रत्नेश कुमार आज एवं कल बांका जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. जानकारी देते हुये गंगा महासभा के महामंत्री और बौसी के ललमटिया गांव निवासी ने बताया की जारी कार्यक्रम के अनुसार वे आज रात्रि नई दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे बांका जिले के बौंसी प्रखंड स्थित ललमटिया गांव जाएंगे तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे.

मधुसूदन मंदिर एवं कामधेनु मंदिर में करेंगे पूजा

कल माननीय सचेतक प्रातःकाल प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर एवं मंदार क्षेत्र स्थित कामधेनु मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. इसके बाद वे ललमटिया लौटकर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से संवाद करेंगे.दोपहर में श्री कुमार भाजपा जिला कार्यालय, बांका पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके उपरांत बांका में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों तथा सरकार की प्राथमिकताओं पर अपने विचार रखेंगे.

प्रेसवार्ता के बाद बांका से भागलपुर के लिए करेंगे प्रस्थान

कार्यक्रम के अनुसार प्रेस वार्ता के बाद वे बांका से भागलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. माननीय सचेतक के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. माना जा रहा है कि उनके आगमन से क्षेत्र के विकास एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर नई चर्चा को बल मिलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel