[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पंजवारा रेलवे अंडरपास बना खतरे का गलियारा

पंजवारा रेलवे अंडरपास बना खतरे का गलियारा

0
पंजवारा रेलवे अंडरपास बना खतरे का गलियारा

बाराहाट (बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट

Banka News : बाराहाट-पंजबारा मुख्य मार्ग स्थित पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे द्वारा निर्मित अंडरपास इन दिनों आम लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है. करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई यह परियोजना सुरक्षित आवागमन के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति लोगों के लिए खतरा पैदा कर रही है. अंडरपास के भीतर दिन में भी पर्याप्त रोशनी नहीं पहुंचती, जबकि सड़क पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों, वाहन चालकों और राहगीरों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

दिन में भी अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे द्वारा अंडरपास के ऊपरी हिस्से को करकट से ढंक दिया गया है, जिससे प्राकृतिक रोशनी अंदर नहीं पहुंच पाती. परिणामस्वरूप दिन के समय भी अंडरपास के भीतर अंधेरा छाया रहता है. दोपहिया वाहन चालक, ऑटो चालक और पैदल राहगीर जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरने को विवश हैं. अंधेरे के कारण सामने मौजूद गड्ढे और बाधाएं समय पर दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.

गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे वाहन चालक

अंडरपास की सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में कई बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं. वहीं ऑटो और टोटो जैसे छोटे यात्री वाहन भी अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है. बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.

रेलवे और विभागीय लापरवाही पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे और संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है.

तत्काल मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था की मांग

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन एवं रेलवे अधिकारियों से अंडरपास की सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

खतरे का पर्याय बन चुका है अंडरपास

फिलहाल पंजबारा रेलवे अंडरपास सुविधा का मार्ग कम और दुर्घटनाओं का केंद्र अधिक नजर आ रहा है. अंधेरे और जर्जर सड़क की दोहरी समस्या से लोग रोजाना जूझ रहे हैं. अब सबकी निगाहें प्रशासन और रेलवे विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर कब इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel