[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, शहर में छापेमारी अभियान के साथ की गयी माइकिंग

नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, शहर में छापेमारी अभियान के साथ की गयी माइकिंग

0
नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, शहर में छापेमारी अभियान के साथ की गयी माइकिंग

अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है. इसको लेकर शनिवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में शहर में छापेमारी अभियान के साथ-साथ माइकिंग भी करायी गयी. इस दौरान शहर के गोला चौक से लेकर बस स्टैंड तक चाय-पान गुमटी सहित अन्य दुकानों में छापेमारी की गयी. मौके पर थानाध्यक्ष ने सूखा नशा की बिक्री नहीं करने एवं चाय-पान गुमटी सहित अन्य दुकानदारों को दुकान के आगे बेवजह भीड़ नहीं लगाने की सख्त चेतावनी दी. हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस के इस अभियान से नशे के व्यापारियों में हड़कंप का माहौल व्याप्त है. शहरवासियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शहर के बांका ऑटो स्टैंड के समीप कुछ दुकानदार धड़ल्ले से कोरेक्स, गांजा, स्मैक, ड्रग्स जैसे सूखे नशा की बिक्री करते हैं. नशे के शौकीन युवा वर्गों की भीड़ दुकान के आगे लगी रहती है. यहां जिला के विभिन्न क्षेत्रों समेत झारखंड से भी नशे की शौकीन युवा आते हैं. शनिवार को पुलिस की छापामारी की भनक लगते ही दुकानदारों ने आनन-फानन में नशे का सामान अपने दुकानों से हटा लिया. अगर पुलिस अचानक उक्त स्थल पर धावा बोलती है तो निश्चित तौर पर बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. उधर थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में नशे के व्यापार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं संकल्प के साथ शनिवार को इसकी शुरुआत हो चुकी है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा सतीश कुमार, मुकेश कुमार, महिला दारोगा नीति कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel