[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पांच दिवसीय शिवपंचायतन प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्साह. तैयारियां अंतिम चरण में

पांच दिवसीय शिवपंचायतन प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्साह. तैयारियां अंतिम चरण में

0
पांच दिवसीय शिवपंचायतन प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्साह. तैयारियां अंतिम चरण में
भतकुंडी गांव में नवनिर्मित मंदिर
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Pran Pratishtha Mahotsav: भतकुंडी गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. आयोजनकर्ता सुबोध चंद्र ठाकुर ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 23 जून को भव्य कलश शोभायात्रा, पंचांगपीठ पूजन, नान्दीमुख वरण और जलाधिवास कार्यक्रम के साथ होगा. श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भागीदारी देखने को मिलेगी जिसको लेकर मंदिर समिति के सदस्य तैयारी में जोरों से लगे हुए हैं.

हर दिन होगा अलग-अलग धार्मिक आयोजन

24 जून को आवाहित देवपूजन, वास्तुपीठ, ग्रहपीठ, योगिनीपीठ और क्षेत्रपालपीठ की स्थापना व पूजन किया जाएगा. 25 जून को धन्याधिवास, धृताधिवास, पुष्पाधिवास सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. इसी दिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकनृत्य का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

शिव विवाह से लेकर गंगा आरती तक रहेगा आकर्षण

महोत्सव का सबसे खास दिन 26 जून को होगी. इस दिन सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवद्विग्रहों के साथ नगर परिक्रमा निकाली जाएगी. इसके अलावा सहभागी सहभोज, भव्य गंगा आरती, वाराणसी के प्रसिद्ध सप्त तांडव समूह द्वारा लाइव क्लासिकल कॉन्सर्ट, शिव विवाह और शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी.

अंतिम दिन होगा महाप्रसाद और भव्य सांस्कृतिक संध्या

27 जून को प्राण-प्रतिष्ठा, षोडशोपचार पूजन, हवन, आरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा. इस अवसर पर प्रयागराज के मस्त कलंदर बैंड द्वारा संगीत एवं नृत्य संध्या का आयोजन किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भोजन की भी व्यवस्था रहेगी.

गांव में दिख रहा उत्साह, पहुंचेंगे विशेष अतिथि

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में ला रेनॉन हेल्थकेयर के चेयरमैन पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं. भतकुंडी का यह धार्मिक आयोजन आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है.

ALSO READ: कटोरिया अस्पताल की एंबुलैंस हुई बीमार, धक्का मारकर करना पड़ रहा स्टार्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel