[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में बिजली फॉल्ट से बढ़ी लोगों की परेशानी, गांवों में घंटों गुल रहती है सप्लाई

बांका में बिजली फॉल्ट से बढ़ी लोगों की परेशानी, गांवों में घंटों गुल रहती है सप्लाई

0
बांका में बिजली फॉल्ट से बढ़ी लोगों की परेशानी, गांवों में घंटों गुल रहती है सप्लाई

बांका से विभांशु की रिपोर्ट : बांका जिले में इन दिनों बिजली फॉल्ट आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. शहरों की तुलना में गांवों में बिजली आपूर्ति ज्यादा प्रभावित हो रही है. आंधी, बारिश और तेज हवाओं के दौरान बिजली गुल होने की शिकायत लगातार सामने आ रही है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधिकतर बाधाएं तकनीकी फॉल्ट के कारण होती हैं, जिन्हें ठीक करने में कई घंटे लग जाते हैं. इससे खासकर ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

गांवों में सबसे ज्यादा असर

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को रात में भी परेशानी उठानी पड़ रही है. कई गांवों में लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायत भी सामने आ रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि फॉल्ट ठीक करने में विभाग काफी समय लेता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है.

विभाग ने फॉल्ट को बताया मुख्य कारण

विद्युत विभाग के अनुसार जिले में डिमांड के अनुरूप बिजली उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है. लेकिन आंधी और बारिश के दौरान पेड़ की डालियां तारों पर गिरने, इंसुलेटर खराब होने और तकनीकी खराबी के कारण फॉल्ट उत्पन्न हो जाता है. अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट मिलने के बाद उसे ठीक करने के लिए टीम लगातार काम करती है.

शहर में फिलहाल कटौती की सूचना नहीं

विभागीय जानकारी के अनुसार बांका शहर में फिलहाल किसी तरह की बिजली कटौती की योजना नहीं है. शहर में निर्वाध बिजली आपूर्ति जारी रहेगी. हालांकि खराब मौसम या तेज आंधी-तूफान की स्थिति में सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए बिजली बाधित हो सकती है. अमरपुर और बांका ग्रिड से बिजली सप्लाई सामान्य बनी हुई है.

उपभोक्ताओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग की

लगातार हो रही बिजली बाधित की घटनाओं से उपभोक्ताओं में नाराजगी है. लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने तथा फॉल्ट सुधारने की प्रक्रिया तेज करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel