[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका डाक कर्मी ने फर्जी तरीके से ग्राहक के खाते से उड़ाये रुपये

डाक कर्मी ने फर्जी तरीके से ग्राहक के खाते से उड़ाये रुपये

0
डाक कर्मी ने फर्जी तरीके से ग्राहक के खाते से उड़ाये रुपये

फुल्लीडुमर . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकघर फुल्लीडुमर के बीपीएम अनंत कुमार द्बारा आरडी खाते से 15 हजार की राशि फर्जी तरीके से निकासी करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि फुल्लीडुमर बाजार निवासी आशीष कुमार द्बारा फुल्लीडुमर डाक घर में दिनांक 28 जनवरी 2023 को 1500 प्रतिमाह जमा करने को लेकर आरडी खाता खुलवाया गया था. खाताधारियों द्बारा प्रतिमाह उक्त राशि जमा कर दी जाती थी. शाखा के बीपीएम द्बारा राशि लेकर खाते पर राशि चढ़ा दी जाती थी. लेकिन लेजर पर कहीं इस राशि का जिक्र नहीं किया जाता था. मामला उजागर तब हुआ, जब खाताधारी ने अपने पासबुक की जांच करायी. इसके बाद मुख्य डाकघर के एसपीएम शंभु पासवान से मिलकर मामले की शिकायत की है. इस संबंध में डाक निरीक्षक अमरपुर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति से आवेदन मांगा गया है. आवेदन मिलने के साथ ही मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel