[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बहियार में अपराध की योजना बना रहे अपराधी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार किया बरामद

बहियार में अपराध की योजना बना रहे अपराधी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार किया बरामद

0
बहियार में अपराध की योजना बना रहे अपराधी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार किया बरामद

धनकुंड व धोरैया पुलिस ने छापामारी कर दो देसी मास्केट, एक एयर गन, तीन कारतूस व सात खोखा किया बरामद -धनकुंड थानाध्यक्ष के साथ हाथापाई कर अपराधी हुए फरार मुखिया पुत्र समेत सात बने नामजद अभियुक्त धोरैया. धोरैया व धनकुंड थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा बहियार से धनकुंड व धोरैया पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 2 देसी मास्केट, एक एयर गन, 3 कारतूस व 7 खोखा बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के परसा बनियाचक बहियार में कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक जगह इकठ्ठा हुए हैं. सूचना मिलने पर धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को दी. जिसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस ने उक्त स्थल का घेराबंदी कर छापामारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस को देख अपराधी भागने लगे. अपराधियों ने धनकुंड थानाध्यक्ष के साथ हाथापाई व मारपीट करते हुए उनका सरकारी पिस्टल छिनने का भी प्रयास किया. लेकिन अपराधी सफल नहीं हो सके. अपराधी कई छोटे व बड़े अवैध हथियार से लैस थे. पुलिस की दबिश से सभी अपराधी भागने लगे और भागते भागते धौरेया थाना क्षेत्र के जोठा बहियार आ पहुंचे. लेकिन इस बीच धौरेया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार भी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. दोनों थानों की पुलिस देखकर सभी अपराधी अपना हथियार फेंक कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल पर से एक एयर गन, दो देशी पिस्तौल के साथ-साथ तीन जिंदा कारतूस व सात खोखा बरामद किया. घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है. पुलिस ने बताया है कि अपराधी अपने साथ कुछ छोटे हथियार लेकर फरार हो गये. मामले को लेकर धनकुंड थानाध्यक्ष के लिखित आवेदन पर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में खड़ौंधा जोठा पंचायत की मुखिया निभा देवी के पुत्र जितेंद्र भारती उर्फ जीतू, जोठा गांव निवासी डब्लू चौधरी, प्रशांत सिंह, बबलू सिंह, सिट्टु चौधरी, राहुल कुमार, सोनू चौधरी समेत पांच अज्ञात को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. उधर घटना की सूचना मिलने पर बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी, रजौन सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार समेत बाराहाट, पंजवारा व नवादा थाना के थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर पर भी छापामारी की. लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये थे. पूरे मामले में एसडीपीओ बौंसी ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel