[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका भीषण गर्मी में बिजली का संकट : बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से लोग बेहाल

भीषण गर्मी में बिजली का संकट : बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से लोग बेहाल

0
भीषण गर्मी में बिजली का संकट : बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से लोग बेहाल

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट Banka News : भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौनी ने प्रखंड क्षेत्र से लेकर शहर तक जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में बार-बार हो रही बिजली ट्रिपिंग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. हालात यह हैं कि दोपहर से लेकर देर रात तक बिजली की अनिश्चितता बनी रहती है, जिससे आम जनता खासी परेशान है.

बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बार-बार बिजली कटने से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है. लोग गर्मी के कारण रात भर चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, जिससे उन्हें छतों और सड़कों का सहारा लेना पड़ रहा है. बिजली कटते ही पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद हो जाती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। छोटे व्यवसायियों का कहना है कि लगातार ट्रिपिंग से उनका काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

लो-वोल्टेज से उपकरणों पर खतरा

क्षेत्र में केवल ट्रिपिंग ही नहीं, बल्कि लो-वोल्टेज की समस्या ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई मोहल्लों में वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे और मोटर सही तरीके से काम नहीं कर पाते. निवासियों ने चिंता जतायी है कि लो-वोल्टेज के कारण उनके कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जलने या खराब होने का खतरा बढ़ गया है.

स्थानीय लोगों की नाराजगी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल गर्मी आते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है. लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा असंतोष है. श्याम पंडित, रमेश मंडल, अनिल भगत, अंकित कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, नितेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार झा, आदित्य कुमार झा, महेश मंडल, दीपक मंडल, शिवम कुमार मिश्रा, अभय कुमार मिश्रा, संजय यादव और श्रीराम सिंह समेत अन्य निवासियों ने उच्च अधिकारियों से इस व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है.

इस मामले पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि बढ़ती गर्मी और अत्यधिक लोड के कारण फीडरों पर दबाव बढ़ गया है, जिसके चलते ट्रिपिंग की समस्या हो रही है. हमारी टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है और खराब लाइनों व उपकरणों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel