[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका शंभुगंज में आरटीपीएस काउंटर के बाहर अव्यवस्था से पेंशनधारी परेशान

शंभुगंज में आरटीपीएस काउंटर के बाहर अव्यवस्था से पेंशनधारी परेशान

0
शंभुगंज में आरटीपीएस काउंटर के बाहर अव्यवस्था से पेंशनधारी परेशान

लाभुकों का नहीं हो पा रहा जीवन प्रमाणीकरण

शंभुगंज. सरकार के द्वारा जब से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की पेंशन राशि 400 से बढ़कर 1100 रुपए की गयी है, तब से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी पूरी तरह से जागरूक हो गये हैं. ऐसे में उनके पेंशन योजना की राशि बंद नहीं हो, इसको लेकर जीवन प्रमाणीकरण कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर भीड़ लग रही है. शनिवार को भी आरटीपीएस काउंटर खुलने के साथ ही मारामारी शुरू हो गयी. भीड़ इतनी थी कि लोग स्थिति को देखकर जीवन प्रमाणीकरण कराने के बजाय अपनी जान की सुरक्षा की चिंता कर घर जाने में ही भलाई समझे.

जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायत में 13 हजार पेंशनधारी हैं, जिनका जीवन प्रमाणीकरण करना साल में एक बार अनिवार्य है. लोगों का कहना है कि अगर प्रखंड प्रशासन पंचायतवार जीवन प्रमाणीकरण करने को लेकर व्यवस्था कर दें तो शायद इतनी भीड़ और अव्यवस्था आरटीपीएस काउंटर के बाहर नहीं होगी. बताया जा रहा है कि अब तक 13 हजार में से महज 7000 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया गया है. भरतशिला पंचायत से जीवन प्रमाणीकरण करने पहुंचे अहिल्या देवी, करुणा देवी, नीता देवी, सुलेखा देवी परमानंदपुर पंचायत के सुरेश यादव, अरविंद यादव आदि ने बताया कि वे लोग पिछले चार दिनों से आरटीपीएस काउंटर पर आते हैं और अव्यवस्था को देख अपनी जान की सुरक्षा की चिंता कर वापस लौट जाते हैं. बीडीओ नीतीश कुमार द्वारा बताया गया कि आरटीपीएस कर्मी का दूसरे प्रखंड में भी प्रतिनियुक्ति के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी के काम के लिए सप्ताह में तीन दिन ही आरटीपीएस काउंटर पर काम होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel