[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक व फूलों से स्वागत

नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक व फूलों से स्वागत

0
नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक व फूलों से स्वागत

मध्य विद्यालय खड़हरा में स्कूल स्वागत सप्ताह का आयोजन

पंजवारा. बाराहाट प्रखंड के मध्य विद्यालय खड़हरा में बुधवार को स्कूल स्वागत सप्ताह का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नव-प्रवेशित छात्रों का आत्मीय स्वागत और ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यार्थियों में पुनः शैक्षणिक ऊर्जा का संचार करना था. मुख्य अतिथि के रूप में खड़हरा पंचायत के मुखिया मनीष कुमार मिश्रा उपस्थित रहे. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका संजू कुमारी, शिक्षिकाएं प्राची और गुंजा कुमारी, शिक्षक तौसीफ आलम, विनय कुमार, पीरामल फाउंडेशन के अवधेश कुमार, वार्ड सदस्य हसन अंसारी, समृद्धि कार्यक्रम के राकेश रॉय सहित अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता रही. प्रधानाध्यापिका ने स्वागत भाषण में विद्यालय और बच्चों से अपने जुड़ाव की बात साझा की. बच्चों ने सवेरे-सवेरे यारों से मिलने…जैसे गीतों के माध्यम से आनंदित माहौल बनाया. मुखिया श्री मिश्रा ने स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र झा का प्रेरक प्रसंग सुनाया और छात्रों को नियमित स्कूल आने, व पोशाक, छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की जानकारी दी. कक्षा 1 व 6 के छात्रों का तिलक व पुष्पों से पारंपरिक स्वागत किया गया. बाल संसद, मीना मंच, ईको क्लब जैसी गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने पर जोर दिया गया. मुखिया ने विद्यालय विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel