[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विरोध, सीओ से रोक लगाने की मांग

सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विरोध, सीओ से रोक लगाने की मांग

0
सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विरोध, सीओ से रोक लगाने की मांग

ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन

अमरपुर. नगर पंचायत के वार्ड 11 विदनचक मोहल्ले में वार्ड पार्षद के द्वारा निर्माण कराए जा रहे सामुदायिक भवन का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सीओ को लिखित आवेदन देकर अविलंब निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. आवेदन में वार्ड के दीपनारायण मंडल, पवन कुमार, सुबोद मांझी, योगेंद्र मंडल, घनश्याम मांझी, अवधेश कुमार, मिथुन कुमार, कुंदन कुमार, बबलु कुमार, रामदेव मंडल, आनंद साह आदि ने कहा कि वार्ड पार्षद के पुत्र अपने मनमाने रवैये का परिचय देते हुए बिना योजना का बोर्ड लगाए सड़क, सिंचाई नाला, श्राद्ध कर्मकांड स्थल एवं सार्वजनिक हनुमान मंदिर की भूमि पर ही सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कर रहे हैं, जबकि सामुदायिक भवन निर्माण होने के बाद श्राद्ध कर्मकांड स्थल, हनुमान मंदिर तथा सड़क एवं सिंचाई का नाला पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाएगा.

वार्डवासियों ने बताया कि सामुदायिक भवन निर्माण स्थल के इर्द-गिर्द सरकारी भूमि अवस्थित है. जिस पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य किया जा सकता है, लेकिन वार्ड पार्षद के पुत्र जबरन अपनी मनमानी पर उतर आए है. वार्ड पार्षद के पुत्र को जब निर्माण कार्य बंद करने को कहा तो उसने बताया कि उक्त स्थल का सीओ के द्वारा एनओसी प्राप्त कर निर्माण कार्य किया जा रहा है. वार्डवासियों ने सीओ से अविलंब निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है.

वहीं मामले को लेकर वार्ड पार्षद के पुत्र शिवेंद्र राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत करीब 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसमें उन्होंने कार्य स्थल की सीओ से एनओसी भी प्राप्त की है. विभाग के जेई से निर्माण स्थल पर बोर्ड लगवाने की मांग की गयी है. जल्द ही निर्माण स्थल पर बोर्ड लगा दिया जाएगा. सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पूरी नियम के अनुसार किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel