[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका सदर अस्पताल में दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी सेवा, इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक

बांका सदर अस्पताल में दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी सेवा, इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक

0
बांका सदर अस्पताल में दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी सेवा, इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहली ओपीडी सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक और दूसरी ओपीडी दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान सामान्य ओपीडी सहित महिला, शिशु, नेत्र, ईएनटी, दंत एवं फिजियोथरेपी विभाग में मरीजों की जांच की जायेगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.

पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र व डॉ दिलीप रहेंगे मौजूद

पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार और डॉ दिलीप कुमार ने मरीजों को देखेंगे. महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण एवं डॉ असफिया फातमा ने महिलाओं का इलाज करेंगी. सर्जरी विभाग में डॉ कुमार मयंक और डॉ सूरज कुमार मौजूद रहेंगे.

इमरजेंसी में तीन पालियों में तैनात रहेंगे चिकित्सक

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में रोस्टर के अनुसार, अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक डॉ उस्मान गनी, दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक डॉ संजीव कुमार तथा रात 08 बजे से सुबह 08 बजे तक डॉ दिनकर झा मरीजों की देखरेख में तैनात रहेंगे.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए ग्रेड एएनएम की भी ड्यूटी लगायी गयी है.

विशेषज्ञ विभागों में भी डॉक्टर रहे सक्रिय

अर्थो एवं इमरजेंसी विभाग में डॉ संजीव कुमार, डॉ दिनकर झा और डॉ उस्मान गनी मौजूद रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ प्रिया रानी और डॉ दिनेश कुमार ने बच्चों का इलाज करेंगे. नेत्र रोग विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे.

डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मरीजों को देंगे परामर्श

ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली एवं डॉ विक्रम सत्यार्थी, जबकि दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा ने मरीजों को परामर्श देंगे.इसके अलावा ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी तथा एसएनसीयू में प्रथम पाली में डॉ कुमार शैलेंश और डॉ एजाज मसीह, जबकि दूसरी पाली में डॉ कुमार सौरभ मौजूद रहेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel