[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका एक दिवसीय जॉब कैंप आज

एक दिवसीय जॉब कैंप आज

0
एक दिवसीय जॉब कैंप आज

बांका. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि दो नवंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसका आयोजन पहल फाइनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है. आइटीआइ कैंपस स्थित जिला नियोजनालय में इसका आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जायेगा. नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए आवेदक को जिला नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है. यह नियोजन कैंप पूर्णत: नि:शुल्क है. आवेदक अपना बायोडाटा, मार्कशीट, आधार कार्ड व रंगीन फोटो के साथ जिला नियोजनालय बांका तेलिया में आकर भाग ले सकते हैं.

साफ-सफाई का लिया गया जायजा

बांका. डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर सभी प्रखंडों में छठ पूजा की तैयारी प्रारंभ हो गयी है. छठ घाटों की साफ-सफाई करायी जा रही है. इसी क्रम में जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है और सभी कमियों को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जा रहा है. छठ घाटों पर पर्याप्त रौशनी, पहुंच पथ आदि की व्यवस्था की जा रही है ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel