[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका विलासी डैम से वृद्ध का शव बरामद, गांव में मचा हड़कंप

विलासी डैम से वृद्ध का शव बरामद, गांव में मचा हड़कंप

0
विलासी डैम से वृद्ध का शव बरामद, गांव में मचा हड़कंप

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के विलासी डैम से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, शव की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी श्रीकांत यादव (61) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर बांका एसडीपीओ अमर कुमार विश्वास व थानाध्यक्ष गुलशन कुमार दलबल के साथ विलासी डैम पहुंचे. जहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पानी में तैरता शव को बाहर निकाला. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. बराबर वे परिजनों को बिना कुछ बताए घर से फरार हो जाते थे. किसी तरह परिजन खोजबीन कर उसे घर लाता था. विगत दो-तीन दिन से मृतक अपने घर से गायब था. परिजनों के द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था. इसी बीच सोमवार को ही सुबह परिजनों को पता चला कि विलासी डैम में एक व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है. जिसके बाद डैम पर आस-पास गांवों के भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. शव की पहचान होने पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम को भी घटना स्थल बुलाया गया. घटना स्थल पर पहुंची एफएसएल टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कई साक्ष्य भी एकत्रित किए. एसडीपीओ ने आगे बताया कि प्रथम दृष्टिया उनकी मौत पानी में डूबने से प्रतीत हो रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा. मामले में थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel