[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अब फेसबुक मैसेंजर से भी की जा रही ठगी, यूजर को रहना होगा सतर्क

अब फेसबुक मैसेंजर से भी की जा रही ठगी, यूजर को रहना होगा सतर्क

0
अब फेसबुक मैसेंजर से भी की जा रही ठगी, यूजर को रहना होगा सतर्क

बांका: साइबर अपराध का मामला बौंसी क्षेत्र में अक्सर होते रहता है. जिसमें साइबर के विभिन्न तरह से लोग ठगी के शिकार हो रहे है. साइबर अपराध के मामले में अब एक और कड़ी जुट गयी है. पहले जहां फर्जी कॉल करके, एटीएम का पिन व ओटीपी मांग कर साइबर अपराधी आपके रुपये निकाल लिया करते थे. वहीं अब फेसबुक मैसेंजर के जरिये ठगी का शिकार कर रहे हैं.

फेसबुक चलाते हो तो थोड़ा सतर्क हो जायें

जी हां अगर आप फेसबुक चलाते हो तो थोड़ा सतर्क हो जायें. दरअसल अब साइबर अपराधियों की नजर फेसबुक पर भी है. यह अपराधी इतने शातिर हैं कि आपके ही फेसबुक मैसेंजर के जरिये आपके ही जान पहचान वाले लोगों को मैसेज कर ठगी का शिकार बनाते हैं. जानकारी के मुताबिक अभी तक इस ठगी के शिकार लोगों की जानकारी तो नहीं मिली है. लेकिन मैसेंजर के जरिये ऐसे लोगों से रुपये की मांग जरूर की गयी है. एक अनुमान के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में ऐसे एक दर्जन से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. साइबर अपराधियों का नया पैंतरा सामने आया है. साइबर अपराधी नये तरीके से लोगों को ठग रहे हैं. पहले ये अपराधी लोगों को फोन कर अपने आप को बैंक का स्टाफ बताकर ठगी करते थे, लेकिन अब ये अपराधी सोशल मीडिया के सहारे लोगों को चूना लगा रहे हैं. दरअसल, ये अपराधी अब फेसबुक आईडी को हैक कर रहे हैं. इसके लिए ये अपराधी शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के फेसबुक आईडी को निशाना बनाते हैं. जिसके बाद फेसबुक के जरिए उनके जान पहचान के लोगों को मैसेज कर पैसे की डिमांड करते हैं.

फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया

दरअसल ऐसा ही एक मामला बौंसी के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित कपड़ा व्यवसायी अमित बजाज की पत्नी निधि बजाज के सामने आया. जब फेसबुक हैकर के जरिये उनके फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया और दो दर्जन से ज्यादा उनके परिजनों को मैसेंजर के माध्यम से रुपये की मांग की गयी. मैसेंजर पर मैसेज कर बताया गया कि उनके दोस्त अथवा रिश्तेदार की सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हैं. इसके लिए उन्हें रुपये की जरूरत है. मैसेंजर में भी बताया गया है कि दूसरे दिन रुपये वापस कर दिया जायेगा. इसका खुलासा तब हुआ जब निधि के द्वारा मैसेज मिलने पर अपने रिश्तेदारों, मित्रों व परिचितों को फोन कर जानकारी मांगी गयी तो वैसे लोगों ने बताया कि इस तरह का कोई मैसेज उन लोगों के द्वारा नहीं किया गया है. तत्काल फेसबुक आइडी को बंद कर बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया गया है. उधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel