[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : एनकेपी व दर्वेपट्टी टीम ने एक-एक मैच में दर्ज की जीत

बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : एनकेपी व दर्वेपट्टी टीम ने एक-एक मैच में दर्ज की जीत

0
बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : एनकेपी व दर्वेपट्टी टीम ने एक-एक मैच में दर्ज की जीत

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान पर संचालित बैरीसाल क्रिकेट टूर्नामेंट (बीसीएल) 2024-25 के तहत गुरुवार को दो मैच खेले गए. जिसमें नदिया के पार (एनकेपी) व दर्वेपट्टी टीम ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की. दोनों मैचों में मुड़ियारी टीम को क्रमश: छह व सात विकेट से शिकस्त मिली. पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर के मैच में मुड़ियारी टीम ने 8 विकेट खोकर 77 रन बनाए. जवाबी पारी में नदिया के पार टीम ने 7वें ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. एनकेपी टीम 6 विकेट से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब रूपेश सिंह को मिला. उसने 21 गेंद पर 36 रन बनाए. दूसरे मैच में मुड़ियारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए. जवाबी पारी में दर्वेपट्टी की टीम ने 9 ओवर एक गेंद पर 3 विकेट के नुकसान पर ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया. दर्वेपट्टी की टीम 7 विकेट से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब दीपक कुमार को मिला. उसने 19 रन बनाए व दो विकेट भी लिए. मैच में अंपायर की भूमिका आकाश व आशीष ने निभाई. जबकि कॉमेंट्री गौरव कुमार ने किया. बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक सुनील कुमार शर्मा, अध्यक्ष शंभू यादव, संयोजक हितेश सिंह के अलावा खेलप्रेमी मो शमशाद, कमल यादव, गजेंद्र यादव, गुड्डू स्वर्णकार, रामदेव राय, नंदकिशोर यादव, कुमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विकास यादव, चिरंजीवी यादव, माथुर यादव, सुभाष कुमार, गिरीश कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel