[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका BANKA NEWS : नगर पंचायत के सफाईकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, इंटक नेताओं ने परिजनों को बंधाया ढांढस

BANKA NEWS : नगर पंचायत के सफाईकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, इंटक नेताओं ने परिजनों को बंधाया ढांढस

0
BANKA NEWS : नगर पंचायत के सफाईकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, इंटक नेताओं ने परिजनों को बंधाया ढांढस

बांका के बौसी से संजीव पाठक की रिपोर्ट BANKA NEWS : बौसी नगर पंचायत के सफाईकर्मी सबलपुर गांव निवासी सुमित कुमार दास की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है. जानकारी हो कि शनिवार की देर रात 24 वर्षीय मजदूर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बांका के अध्यक्ष विनय कुमार कापरी अपने सहयोगियों के साथ मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.इस दौरान बौसी नगर पंचायत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार,उपाध्यक्ष गौतम हरिजन, महामंत्री प्रवीण हरिजन, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव दीपक कुमार समेत संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.सभी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक मेहनतकश सफाईकर्मी की दुर्घटना में मौत होना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रशासन और नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए था.

प्रशासनिक पदाधिकारी शोक संतप्त परिवार से मिलने नहीं पहुंचे

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद अब तक नगर पंचायत के कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी शोक संतप्त परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं. साथ ही उन्होंने सरकार एवं संबंधित विभाग से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा, पारिवारिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत एवं सरकारी सहायता नहीं मिली तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा. अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel