[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका 18 घंटे बाद बेसुध हालत में मिला लापता किशोर, होश आने के बाद खुलेगा रहस्य

18 घंटे बाद बेसुध हालत में मिला लापता किशोर, होश आने के बाद खुलेगा रहस्य

0
18 घंटे बाद बेसुध हालत में मिला लापता किशोर, होश आने के बाद खुलेगा रहस्य
अस्पताल में भर्ती किशोर.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Missing Boy Case : बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के असुढा गांव में 12 वर्षीय एक किशोर के रहस्यमय तरीके से लापता होने और करीब 18 घंटे बाद बेसुध अवस्था में मिलने की घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. पुलिस और परिजनों ने किशोर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि होश में आने के बाद आखिर वह क्या बताता है.

शादी समारोह में जाने के बाद अचानक हुआ लापता

जानकारी के अनुसार आनंदपुर थाना क्षेत्र के असुढा गांव निवासी पप्पू दास और चमेली देवी के 12 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार सोमवार की शाम करीब सात बजे घर के समीप आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया.

पूरी रात खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

दिवाकर के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. पूरी रात परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान रहे और गांव में चिंता का माहौल बना रहा.

Missing Boy Case : सुबह पुलिस को दी गई सूचना

मंगलवार सुबह भी काफी खोजबीन के बावजूद जब किशोर का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने आनंदपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

घर से सौ मीटर दूर बेसुध हालत में मिला किशोर

पुलिस टीम के गांव पहुंचने के दौरान ही अचानक दिवाकर घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर बेसुध और लड़खड़ाती हालत में घर की ओर आता दिखाई दिया. उसे देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन उसकी हालत ने सभी की चिंता बढ़ा दी.

पुलिस और परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया

आनंदपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और किशोर को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया भेजा.

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार, शैलजानंद शुक्ला और मुकेश कुमार की देखरेख में किशोर का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.

होश आने के बाद खुलेगा पूरा राज

किशोर के रहस्यमय ढंग से लापता होने और फिर बेसुध हालत में मिलने की घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. परिजन अभी भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह पूरी रात कहां रहा और उसके साथ क्या हुआ.

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि किशोर के पूरी तरह स्वस्थ होने और बयान देने के बाद ही इस रहस्यमय घटना से पर्दा उठ सकेगा.

ये भी पढ़े : आइटी की नौकरी छोड़ अमर ने बांका में उगाये सेब, सात एकड़ बंजर जमीन को बनाया समेकित खेती का मॉडल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel