[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मिर्जापुर गांव में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, दो हथियार व 22 कारतूस बरामद

मिर्जापुर गांव में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, दो हथियार व 22 कारतूस बरामद

0
मिर्जापुर गांव में बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, दो हथियार व 22 कारतूस बरामद

बाराहाट. मिर्जापुर गांव में संभावित आपराधिक घटना को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो हथियार और 22 कारतूस बरामद किए. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर गांव के समीप चेकडैम के पास स्थित लपटोलिया टोला में कुछ हथियारबंद लोग एक तालाब में मछली मार रहे थे. स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही थी कि उनकी मौजूदगी से क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा सकता है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, बांका के निर्देश पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में बाराहाट, पंजवारा, चांदन और रजौन थाना की पुलिस को शामिल किया गया. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही अपराधी मौके से फरार हो गए.

फरार दोनों अपराधियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

पुलिस के अनुसार, दो अपराधी अपने हथियार छोड़कर भाग निकले. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक छह राउंड कारतूस लोडेड राइफल, एक देसी कट्टा, जिसमें एक कारतूस लोड था, तथा 22 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए. बरामद हथियारों और कारतूसों को जब्त कर थाना लाया गया है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फरार दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस कार्रवाई के बाद मिर्जापुर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel