[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बौंसी में खुले बिजली तार की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत, विधवा महिला पर टूटा रोजी-रोटी का संकट

बौंसी में खुले बिजली तार की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत, विधवा महिला पर टूटा रोजी-रोटी का संकट

0
बौंसी में खुले बिजली तार की चपेट में आने से दुधारू भैंस की मौत, विधवा महिला पर टूटा रोजी-रोटी का संकट

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka News : बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पशु अस्पताल परिसर में गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा सामने आया. खुले बिजली तार की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने तेतरिया गांव निवासी विधवा महिला लुबा देवी की जिंदगी को गहरे संकट में डाल दिया है. मृत पशु ही उनके परिवार की आय का मुख्य सहारा था और प्रतिदिन दूध बेचकर ही वह अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं.

खुले तार ने ले ली बेजुबान की जान

स्थानीय लोगों के अनुसार, पशु अस्पताल परिसर में लंबे समय से बिजली का तार नीचे लटक रहा था. आशंका जताई जा रही है कि हाल के दिनों में आई आंधी और बारिश के दौरान तार टूट गया था, लेकिन समय रहते उसकी मरम्मत नहीं करायी गयी.गुरुवार की रात दुधारू भैंस उसी खुले तार के संपर्क में आ गयी और तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

दूध बेचकर चलता था परिवार का खर्च

पीड़ित महिला लुबा देवी ने बताया कि वह विधवा हैं और उनकी पूरी आजीविका इसी दुधारू भैंस पर निर्भर थी. प्रतिदिन दूध बेचकर ही घर का खर्च चलता था. अचानक पशु की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है.महिला ने बताया कि मृत भैंस की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक थी. अब परिवार के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है.

बिजली विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. लोगों का कहना है कि खुले और टूटे बिजली तार लंबे समय से खतरा बने हुए थे, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी.ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते तार को ठीक करा दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था. लोगों ने प्रशासन से इलाके की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है.

मुआवजे की मांग

घटना से आहत लुबा देवी ने स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि महिला के परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके.साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel