Banka News कटोरिया (बांका).
आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गांव के बगल स्थित जंगल में महुआ पेड़ से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए. मथुरा गांव निवासी रूपचंद यादव के 50 वर्षीय जख्मी पुत्र नारायण यादव को परिजनों ने गंभीर हालत में कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.