[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका तालाबों की बैरिकेडिंग करते हुए गोताखोर की व्यवस्था करने का निर्देश

तालाबों की बैरिकेडिंग करते हुए गोताखोर की व्यवस्था करने का निर्देश

0
तालाबों की बैरिकेडिंग करते हुए गोताखोर की व्यवस्था करने का निर्देश

महाशिवरात्रि को लेकर धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में हुई बैठक, एसडीपीओ सहित अन्य रहे मौजूद

धोरैया. महाशिवरात्रि को लेकर धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को मंदिर समिति की अध्यक्ष रेणु सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ श्रीनिवास सिंह तथा धनकुंड थानाध्यक्ष सूरज सिंह समेत बुद्धिजीवियों ने उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 एवं 16 फरवरी को भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जायेगी. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा की अधिष्ठापन की बात कही गयी. तालाबों की बैरिकेडिंग करते हुए गोताखोर की व्यवस्था करने को कहा गया. वहीं समिति के सदस्यों को सक्रिय रूप से निगरानी रखने की बात कही गयी. बताया गया कि कंट्रोल रूम तथा स्वास्थ्य टीम मौके पर मौजूद रहेगी. दोपहिया वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. रास्ते आदि पर अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जायेगा. मेला समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करेंगे. वहीं विधि व्यवस्था के निर्देशन का सक्रिय रूप से पालन करने को कहा गया. मौके पर आयोजित बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, उमाशंकर ठाकुर, संजय यादव, दिलीप कुमार सिंह, रामचंद्र रमण, संजीत कुमार भगत, विजय कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, सुधीर यादव सहित अन्य मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel