[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बेलहर में दवा दुकानें बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

बेलहर में दवा दुकानें बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

0
बेलहर में दवा दुकानें बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

बेलहर (बांका) से अभय कुमार सोनू की रिपोर्ट :

बेलहर, साहेबगंज, रांगा, बेलडीहा, जिलेबिया मोड़ और बासमता समेत कई प्रमुख बाजारों में दवा दुकानदारों ने 20 मई को अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी छूट और बिना पर्याप्त निगरानी के ई-फार्मेसी संचालन छोटे मेडिकल दुकानों के व्यवसाय को प्रभावित कर रहा है और मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है.

मेडिकल दुकानों के हितों की सुरक्षा की मांग

दुकानदार उमाशंकर भगत, दयानंद प्रसाद, जुगनू भगत, कृष्ण कुमार और राजकुमार भगत ने बताया कि सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर कड़े नियम बनाने और पारंपरिक मेडिकल दुकानों के हितों की सुरक्षा की मांग की जा रही है.

मरीजों पर पड़ रहा असर

दवा दुकानें बंद होने के कारण स्थानीय मरीजों और उनके परिजनों को जरूरी दवाइयां खरीदने में परेशानी हो रही है. विशेष रूप से बुजुर्ग, छोटे बच्चों और नियमित दवाइयां लेने वाले मरीज अधिक प्रभावित हुए हैं.

दुकानदाराें न समाधान की जतायी उम्मीद

दुकानदारों का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है, लेकिन सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद है ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel