[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

0
संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव में एक विवाहिता पूजा देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. गुरुवार को रजौन पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. हालांकि महिला के गले में गहरे जख्म को देख हत्या करने की भी आशंका जतायी जा रही है. मालूम हो कि मृतका के पति की मौत करीब आठ माह पूर्व हो गया है. पति की मौत हो जाने के बाद उनकी कुछ दिन पूर्व ही दूसरी शादी हुई थी. पति सौरभ यादव की ट्रेन से कटकर मौत को लेकर पत्नी ने थाना में यूडी केस दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि सौरभ की मौत के बाद करीब एक माह पूर्व पूजा की शादी उसके देवर से होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नाराज चल रहे थे और शादी के बाद से अलग-थलग चल रहे थे. ससुराल पक्ष के द्वारा देवर पर दबाव बनाकर शादी करने की बात कही जा रही थी. मृतका को पहले पति से तीन वर्ष का एक पुत्र भी है. इधर घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार है. रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार का कहना है कि मृतका व मायके के पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel