[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका विक्रमशिला सेतु संकट और बढ़ते ईंधन दामों का असर, बांका में दाल-तेल से लेकर मसालों तक महंगाई की मार

विक्रमशिला सेतु संकट और बढ़ते ईंधन दामों का असर, बांका में दाल-तेल से लेकर मसालों तक महंगाई की मार

0
विक्रमशिला सेतु संकट और बढ़ते ईंधन दामों का असर, बांका में दाल-तेल से लेकर मसालों तक महंगाई की मार
बांका मंडी की तस्वीर.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Mandi Bhav Today: शहर की व्यावसायिक मंडी में इन दिनों आवक और मांग के अनुसार खाद्यान्नों के दामों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में तेजी बनी हुई है, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसे उत्पादों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है.

विक्रमशिला सेतु संकट और ईंधन महंगाई का दिख रहा असर

कारोबारियों का कहना है कि भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के कारण माल ढुलाई के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इसके साथ ही डीजल और अन्य ईंधनों की कीमतों में वृद्धि ने परिवहन लागत को और बढ़ा दिया है. इसका सीधा असर थोक और खुदरा बाजार की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

Mandi Bhav Today: ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से महंगे हो रहे सामान

व्यापारियों के अनुसार थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा दुकानदारों तक सभी को माल ढुलाई में पहले की तुलना में अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है. यही वजह है कि खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसका असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है.

जानिये मंडी में विभिन्न खाद्यान्नों के ताजा भाव

स्थानीय मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2600 रुपये और अधिकतम 2650 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. मक्का 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.

मंसुरी चावल 3250 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल, अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये और बासमती चावल 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर उपलब्ध है.

मसूर दाल 6000 से 6550 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये तथा अरहर दाल 11500 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है.

गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर उपलब्ध है. वहीं पीली सरसों का भाव 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है.

सरसों तेल के 15 लीटर टिन का मूल्य 2070 से 2470 रुपये के बीच है. आलू 1200 से 1450 रुपये और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है.

आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं कीमतें

कारोबारियों का मानना है कि यदि परिवहन लागत और ईंधन की कीमतों में कमी नहीं आई तो आने वाले दिनों में कई खाद्य वस्तुओं के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है. इसका असर सीधे तौर पर आम लोगों की रसोई और किसानों की लागत पर पड़ेगा.

ये भी पढ़े : बिहार बनेगा निवेश का नया केंद्र, पीयूष गोयल से प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel