[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका की मंडी में बढ़ी महंगाई की आंच, दाल-तेल से लेकर मसालों तक कीमतों में उतार-चढ़ाव

बांका की मंडी में बढ़ी महंगाई की आंच, दाल-तेल से लेकर मसालों तक कीमतों में उतार-चढ़ाव

0
बांका की मंडी में बढ़ी महंगाई की आंच, दाल-तेल से लेकर मसालों तक कीमतों में उतार-चढ़ाव
बांका की मंडी की तस्वीर.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Mandi Bhav Today: शहर की व्यवसायिक मंडी में आवक के अनुसार विभिन्न खाद्य वस्तुओं के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. स्थानीय मंडी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में तेजी बनी हुई है, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसे जिंसों के दामों में लगातार बदलाव जारी है.

विक्रमशिला सेतु और ईंधन महंगाई का असर

कारोबारियों के अनुसार भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने और ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ाहै. लंबी दूरी और बढ़े ट्रांसपोर्ट खर्च के कारण थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.

Mandi Bhav Today: थोक से खुदरा बाजार तक बढ़ी ढुलाई लागत

व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. इसका असर सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है और बाजार में महंगाई का दबाव बढ़ रहा है.

प्रति क्विंटल खाद्यान्न के ताजा भाव

गेहूं 2600 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल और मंसुरी चावल 3250 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है.

अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये और बासमती चावल 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर उपलब्ध है.

मसूर दाल 6000 से 6550 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये तथा अरहर दाल 11500 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है.

गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है.

पीली सरसों 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों तेल (15 लीटर) 2070 से 2470 रुपये, आलू 1200 से 1450 रुपये और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है.

आने वाले दिनों में बाजार पर नजर

व्यापारियों का मानना है कि यदि ट्रांसपोर्ट लागत और ईंधन की कीमतों में राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में खाद्यान्न की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़े : सारण सहित बिहार के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में झमाझम बारिश के आसार, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel