बाराहाट, बांका से अजय कुमार झा की रिपोर्ट
Mandar Kalash Yatra : बाराहाट प्रखंड के ओरिया पंचायत अंतर्गत परबत्ता गांव में वीर बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. मंदार के पापहरणी सरोवर से 551 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा और आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर मंदार स्थित पापहरणी सरोवर से 551 कलशों के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा की शुरुआत की. पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति गीतों और धार्मिक नारों के बीच उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ते रहे.
Mandar Kalash Yatra : जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका
शोभायात्रा के दौरान “जय श्री राम” और “बोल बजरंगबली की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा.
आकर्षक झांकियों ने मोहा लोगों का मन
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं. रास्ते भर लोगों ने श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
पंडित जवाहर मिश्र ने कराया पूजा-अर्चना
कार्यक्रम के उपरांत जवाहर मिश्र के नेतृत्व में विधि-विधान और नेम-निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. श्रद्धालुओं ने पूरे अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लिया.
24 घंटे के अखंड कीर्तन का भी आयोजन
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया. धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा नजर आया.
आचार्य और श्रद्धालुओं की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में आचार्य के रूप में कंचन पंडित और उनकी धर्मपत्नी राखी देवी मौजूद रहीं और पूरे अनुष्ठान को संपन्न कराया.
सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं ओरिया पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव, युवा सामाजिक कार्यकर्ता रवि कांत पंडित, जितेंद्र पंडित, बासुदेव पंडित, राजेश राय, अजय माली, ईश्वर माली, अमरेंद्र कुमार, घनश्याम पंडित और रमेश राय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.
ये भी पढ़े : आइटी की नौकरी छोड़ अमर ने बांका में उगाये सेब, सात एकड़ बंजर जमीन को बनाया समेकित खेती का मॉडल
