[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

0
शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बसबिट्टा गांव में शराब के नशे में धुत होकर उपद्रव मचा रहे एक शराबी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बसबिट्टा गांव के पप्पू सिंह के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में गांव में हंगामा कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि बसबिट्टा गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार पप्पू सिंह ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करायी. जिसमें उसके द्वारा शराब सेवन किये जाने की पुष्टि हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बिहार पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की गयी है. ब्रेथ एनालाइजर जांच में एल्कोहल की मात्रा पाये जाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बांका भेज दिया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शराब के सेवन, बिक्री एवं इससे जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel