बेलहर बांका से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. तेलिया कुमारी और लौढ़िया पंचायत के कुमारी एवं रामनगर गांव में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान नौ लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा गया. विभाग की ओर से सभी के खिलाफ आर्थिक जुर्माना लगाने के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया गया है कि छापेमारी के दौरान कई उपभोक्ता वैध कनेक्शन होने के बावजूद बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए.