[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका थाना भवन के लिए चिह्नित जमीन किया सीमांकन

थाना भवन के लिए चिह्नित जमीन किया सीमांकन

0
थाना भवन के लिए चिह्नित जमीन किया सीमांकन

पंजवारा. पंजवारा थाना भवन निर्माण के लिए चिह्नित जमीन का सोमवार को सीमांकन किया गया. इसको लेकर बाराहाट अंचल कार्यालय से अमीन प्रीति कुमारी अपने सहयोगी अमन पासवान के साथ पहुंची थी. जिनके द्वारा प्रस्तावित जमीन की नापी करते हुए सीमांकन का कार्य किया गया. उन्होंने बताया कि सीमांकन एवं मापी की रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंप दी जायेगी. इसके बाद विभागीय प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा. पंजवारा थाना भवन निर्माण को लेकर एक एकड़ 10 डिसमिल जमीन की आवश्यकता है. जिसका सोमवार को सीमांकन का कार्य किया गया. ज्ञात हो कि स्थापना के बाद से आज तक पंजवारा थाना को अपना भवन नहीं मिल पाया है. जिसके कारण विधि व्यवस्था संधारण और थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों को परेशानी होती है. मौके पर पंजवारा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, एएसई सुनील कुमार तिवारी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel