[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका एक ही दिन में दर्जनों लोगों के खातों से उड़े लाखों रुपये

एक ही दिन में दर्जनों लोगों के खातों से उड़े लाखों रुपये

0
एक ही दिन में दर्जनों लोगों के खातों से उड़े लाखों रुपये

बिना ओटीपी शेयर किए एईपीएस के जरिए खातों में लगायी सेंध, यूको बैंक शाखा में उमड़ी पीड़ितों की भीड़.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों साइबर अपराधियों का गिरोह बेखौफ होकर तांडव मचा रहा है. पिछले एक सप्ताह से जारी ठगी के खेल ने सोमवार को विकराल रूप ले लिया, जब एक साथ दर्जनों लोग अपनी जमा पूंजी लुटने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे. ठगों ने इस बार बिना किसी ओटीपी के ही आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी की है. इस सामूहिक ठगी से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

घर में रखे थे कागजात, मोबाइल पर आया निकासी का मैसेज

हैरानी की बात यह है कि सभी पीड़ितों के बैंक पासबुक और आधार कार्ड घर पर सुरक्षित थे. पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने किसी को भी अपना गुप्त पिन या ओटीपी साझा नहीं किया, इसके बावजूद उनके मोबाइल पर धड़ाधड़ पैसे कटने के मैसेज आने लगे. जब परेशान होकर लोग यूको बैंक की शंभुगंज शाखा पहुंचे, तो प्रबंधक ने जांच के बाद बताया कि पैसे किसी निजी स्थान से एईपीएस (अंगूठे के निशान वाली मशीन) के माध्यम से निकाले गए हैं.

बैंक व पुलिस ने झाड़ा पल्ला, साइबर सेल जाने की सलाह

यूको बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक ठाकुर ने बताया कि एईपीएस के जरिए ठगी की कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें से कुछ को मुख्य शाखा भेजा गया है. वहीं, पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़ितों को बांका स्थित साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि एक दिन पूर्व ही कसबा व पड़रिया जैसे गांवों में भी एक लाख से अधिक की ठगी हुई थी.

पीड़ित का नाम, गांव, राशि (रुपये में)

मुकेश कुमार सिंह, विष्णुपुर, “30,000 “नरेंद्र कुमार सिंह, बिरनौधा, “19,000 “लक्ष्मी देवी, प्रतापपुर, “14,000 “गीता देवी, कमरडीह, “12,000 “तरसुन जहान, श्यामपुर डाका, “10,000 “मुकेश कुमार सिंह, कुर्मा, “10,000 “बबीता देवी, प्रतापपुर, “10,000 “कविता देवी, बिरनौधा, “6,000 “निर्मल कुमार सिंह, राजा टोला, “4,000 “

सावधान: आखिर कैसे हो रही है यह ठगी?

साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठग ”क्लोन फिंगरप्रिंट” का इस्तेमाल कर एईपीएस के जरिए पैसे निकाल रहे हैं. इससे बचने के लिए अपने आधार बायोमेट्रिक को ”आधार एप” के जरिए लॉक रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार नंबर या अंगूठे का निशान न दें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel