[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मां की मना करने के बावजूद निकला कुंदन, सड़क हादसे में हुई मौत

मां की मना करने के बावजूद निकला कुंदन, सड़क हादसे में हुई मौत

0
मां की मना करने के बावजूद निकला कुंदन, सड़क हादसे में हुई मौत

अजय कुमार झा, बाराहाट मां की बात को दरकिनार कर चाबी छीनकर गया कुंदन वापस लौटकर नहीं आया. बुधवार की देर रात भेड़ा मोड़ चौक पर वाहन की ठोकर से बाइक सवार कुंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस अनहोनी से परिवार पूरी तरह बदहवास है.ग्रामीणों के अनुसार युवक कुंदन कुमार देर शाम अपनी मां चंपा देवी से होली खेलने जाने की जिद करने लगा और बाइक की चाबी मांगने लगा. होली की भीड़भाड़ को देखते हुए मां ने चाबी देने से इनकार कर दिया. काफी जिद के बाद मां हार गई और कुंदन चाबी लेकर बाराहाट की ओर निकल पड़ा. भेड़ा मोड़ चौक पर पहुंचते ही सामने से आ रहे वाहन से उसकी टक्कर हो गयी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. मृतक चार भाई बहनों में दूसरे स्थान पर था. उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी का सपना लेकर वह चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में मेहनत करता था. घटना के बाद पूरे घर में मातमी सन्नाटा पसरा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel