[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका आरएमके मैदान में लगा खादी मेला, स्वदेशी उत्पादों का लगा स्टॉल

आरएमके मैदान में लगा खादी मेला, स्वदेशी उत्पादों का लगा स्टॉल

0
आरएमके मैदान में लगा खादी मेला, स्वदेशी उत्पादों का लगा स्टॉल

डीएम ने किया मेला का शुभारंभ बांका. शहर के आरएमके मैदान परिसर में शनिवार से इंडियन खादी सह हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट मेला शुरू हो गया है. जिसका विधिवत उद्घाटन डीएम नवदीप शुक्ला ने किया. युग संस्कृति न्यास के तत्वावधान में यह मेला आगामी 16 फरवरी तक आयोजित होगी. मेला में देश भर के विभिन्न करीब 20 राज्यों से हस्तकरघा व शिल्पी के कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है. मेला में भागलपुरी सिल्क से लेकर बनारसी सिल्क, कश्मीरी पश्मीना शॉल, कश्मीरी ड्रायफ्रूट्स, उत्तराखंड की ऊनी बंडी, जयपुरी बेडशीट, दिल्ली की फैंसी कुर्ती, राजस्थानी लहंगा, अचार, लखनऊ का चिकन वर्क सूट, भदोई का कार्पेट, सहारनपुर का फर्नीचर, पंजाबी सूट व जूती, झारखंड का खादी, बंगाल की जामदानी व कांथा वर्क साड़ी, फिरोजाबाद की चूड़ियां, कन्नौज का चंदन फेस पाउडर, मुंबई की फैंसी चूड़ियां, हेल्थ मसाजर सहित अन्य स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध है. सुबह के 11.30 बजे से रात के 8.30 बजे तक मेला लगा रहता है. डीएम ने कहा कि इस प्रकार के मेले के आयोजन से देश की पारंपरिक कला, संस्कृति एवं कारीगरी को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिल्पियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं. ऐसे में आमजनों को बढ़ चढ़कर ऐसे मेले में शिरकत करना चाहिए. और देशी उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए. इस मौके पर संयोजक भोला प्रसाद, शिवशंकर तांती, अजय यादव, हरिनंदन प्रसाद, चंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे. दिव्यांगजनों के लिए 8 को जॉब कैंप बांका. जिला नियोजनालय तेलिया में आगामी 8 जनवरी को दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय जॉब कैंप सह व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन होगा. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया है कि जॉब कैंप में प्रतिष्ठित नियोजकों के द्वारा निजी क्षेत्र में दिव्यांगजनों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही विभागीय पदाधिकारी एवं विशेषज्ञों के द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया जायेगा. मौके पर विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel