[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका स्वीकृति के बावजूद नहीं रुक रही कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

स्वीकृति के बावजूद नहीं रुक रही कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

0
स्वीकृति के बावजूद नहीं रुक रही कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

बांका/रजौन.

रजौन प्रखंड के धौनी रेलवे स्टेशन पर स्वीकृति के बावजूद कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव न होने को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है. मंगलवार को स्टेशन परिसर में धौनी स्टेशन संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष सिकंदर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. संघर्ष समिति के अध्यक्ष व सचिव प्रमोद सिंह वेलडन ने कहा कि कवि गुरु एक्सप्रेस, गंगा दामोदर सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए संघर्ष समिति लंबी लड़ाई लड़ी और तब कही गोड्डा-रांची एक्सप्रेस व गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, गोड्डा-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होना निश्चित हुआ है, लेकिन कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव स्वीकृति के बावजूद नहीं हो रहा है. इन एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव होने से ना सिर्फ रेल विभाग को राजस्व का अच्छा खासा लाभ होगा. साथ ही व्यवसायियों को कोलकाता सहित अन्य जगह जाने के लिए भी रेल मार्ग सुलभ हो जायेगा. संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि पूर्वी रेलवे के महा प्रबंधक ने कवि गुरु एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति से संबंधित पत्र मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को विप्रेश कुमार चौधरी को करीब दो माह पहले ही दी है. इधर, संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि दो सदस्य मंत्रिमंडल डीआरएम से मिले और मामले से अवगत कराये. इसके लिए प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह एवं समाजसेवी विष्णु देव ठाकुर को अधिकृत किया गया. बैठक में संजीव कुमार सिंह, प्रकाश कुमार पंकज, मंदारेश्वर कुमार, मनोज कुमार राय, संजय राय, मुकेश दास आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel