[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका कटोरिया में आज काले बादलों और बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत

कटोरिया में आज काले बादलों और बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत

0
कटोरिया में आज काले बादलों और बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की अहले सुबह आसमान में काले बादल छा गए और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई. अचानक बदले मौसम ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी. मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली और जनजीवन सामान्य होता नजर आया.

दो सप्ताह से गर्मी की मार झेल रहे थे लोग

पिछले करीब दो सप्ताह से क्षेत्र के लोग प्रचंड धूप और भीषण गर्मी की चपेट में थे. दिन चढ़ते ही सूरज आग उगलने लगता था, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था. लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा था.

सुबह होते ही बदला मौसम का रंग

शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में घने काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण में ताजगी घुल गई और लोगों को गर्मी की तपिश से काफी राहत महसूस हुई.

सड़कों और बाजारों में लौटने लगी रौनक

मई महीने के बाद जून का पहला सप्ताह भी भीषण गर्मी के साथ शुरू हुआ था. हालत यह थी कि सुबह दस बजे के बाद से शाम चार बजे तक मुख्य सड़कों और बाजारों में वीरानी छा जाती थी. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलते थे. लेकिन मौसम में आए बदलाव के बाद बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर फिर से चहल-पहल बढ़ने लगी है.

किसानों और आम लोगों के चेहरे खिले

मौसम के सुहाना होने से आम लोगों के साथ-साथ किसानों ने भी राहत महसूस की है. हालांकि बारिश अधिक नहीं हुई, लेकिन बादलों की मौजूदगी और बूंदाबांदी ने तापमान में गिरावट ला दी. लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम और अधिक राहतभरा रहेगा.

फिलहाल गर्मी से मिली राहत, बारिश का इंतजार

क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन अच्छी बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है. यदि अगले कुछ दिनों में बारिश होती है तो गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने के साथ-साथ खेती-किसानी के कार्यों को भी गति मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel