[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पांच दिनों से बंद पड़ा कामदेवडीह-बुढीघाट मार्ग, आंधी में गिरे पेड़ से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

पांच दिनों से बंद पड़ा कामदेवडीह-बुढीघाट मार्ग, आंधी में गिरे पेड़ से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

0
पांच दिनों से बंद पड़ा कामदेवडीह-बुढीघाट मार्ग, आंधी में गिरे पेड़ से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

कामदेवडीह-बुढीघाट पथ पर आंधी में गिरे शीशम के पेड़ और जंगली झाड़ियों के कारण पिछले पांच दिनों से आवागमन पूरी तरह ठप है. ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद विभागीय अधिकारी अब तक बेखबर बने हुए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आंधी में सड़क पर गिरा विशाल पेड़

जानकारी के अनुसार 22 मई शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी के दौरान दामोदरा पंचायत क्षेत्र में एक विशाल शीशम का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया. पेड़ के साथ जंगली झाड़ियां भी सड़क पर फैल गईं, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया.स्थानीय निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि तेज आंधी के दौरान शीशम का पेड़ उनके आम के पेड़ पर गिर गया और पूरी सड़क जाम हो गई.

पैदल गुजरना भी हुआ मुश्किल

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर गिरे पेड़ और झाड़ियों के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है. इससे आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.इस मार्ग से कामदेवडीह, तरूणियां, बहदिया, सरूआ, औरावरण, आमगाछी, सौरी और तुलसीवरण समेत कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं.

ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी

पांच दिनों बाद भी सड़क से पेड़ नहीं हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है. लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है.ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क को चालू कराने और गिरे पेड़ को हटाने की मांग की है.

ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और आपात स्थिति में इस बंद सड़क के कारण बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई कर आवागमन बहाल कराने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel