[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका झखरा गांव में कलश शोभायात्रा भागवत कथा शुरू

झखरा गांव में कलश शोभायात्रा भागवत कथा शुरू

0
झखरा गांव में कलश शोभायात्रा भागवत कथा शुरू

शंभुगंज.

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के झखरा गांव में रविवार को श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल सैकड़ों से ज्यादा पुरुष-महिलाएं डीजे पर झूमते नाचते शंभुगंज बाजार पहुंचे. यहां शंभुगंज बाजार के वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर स्थित चंद्रकूप से विधि विधान के साथ कलश में जल भरा. फिर सभी श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर हर-हर महादेव, जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए कथास्थल पर पहुंचे. शोभायात्रा शंभुगंज बाजार का भ्रमण करते हुए झखरा नहर मोड़ पर हनुमान मंदिर के समीप कथा स्थल पहुंचे. यहां पंडित अतुल द्विवेदी महाराज और आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया. इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया. कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक अतुल महाराज ने भागवत कथा के महत्व को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि कथा श्रवण मात्र से मानव के पाप, ताप और संताप दूर हो जाता हैं. आयोजन की सफलता में झखरा के सभी ग्रामीण सक्रिय हैं. झखरा गांव के अलावा चौतरा, पकरिया, रुदपैय इत्यादि गांव में ज्ञान की गंगा बह रही हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel